ठाकुरद्वारा। एक युवती ने एक युवक पर शादी का वादा कर तीन साल तक दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर युवती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
युवती ने बताया कि डिलारी के अल्हेपुर निवासी युवक ने उसे तीन साल पहले प्रेम जाल में फंसाया और उसके अश्लील फोटो बना लिए। आरोप है कि युवक लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक और उसके परिजनों ने इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि 29 अप्रैल को युवक अपने चार साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी। युवती ने उसी दिन पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने उसे अपमानित कर बाहर निकाल दिया। युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन युवती ने शादी से इन्कार कर दिया।