फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में खेल रही बालिका की सर्पदंश से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्वारऊ गांव में रविवार दोपहर अपने ही घर में खेल रही 12 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। ग्वारऊ गांव निवासी किसान तेजपाल और उसकी पत्नी ममता खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे। घर पर तेजपाल की 12 वर्षीय बेटी गौरी के अलावा अन्य छोटे बच्चे रह गए थे। तेजपाल का घर गांव की आबादी के किनारे पर बना हुआ है और घर की पूरी एक साइड जंगल की ओर है। रविवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे गौरी घर के अंदर कमरे में खेल रही थी तभी अचानक उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

बालिका के चीखने पर पड़ोसी उसके पास पहुंचे और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिलारी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर पर उसकी मां और अन्य परिजन बेहाल थे। परिवार में छोटी पन्नू के अलावा दो भाई गौरव और वरुण हैं।
सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक डा. राजपाल सिंह ने बताया सीएचसी में सर्पदंश पीड़ितों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम इंजेक्शन है। रविवार को सर्पदंश पीड़ित बालिका को उपचार के लिए सीएचसी लाने में काफी देरी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें