फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ के शिव मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 22 Jul 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के गांव लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिवधाम पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ पड़ा। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भगवान शंकर का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। यहां मेले में भी जमकर खरीदारी की गई। कांठ के प्रकटेशर शिव मंदिर लाडलाबाद पर बड़ी तादाद में शिव भक्त पहुंचे। यहां पर तड़के 03:00 बजे से ही भगवान शंकर का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया था। शिव भक्तों और कांवड़ियों ने पूरी आस्था और उल्लास के साथ जलाभिषेक कर मंदिर में माथा टेका और प्रसाद आदि चढ़ाया। सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। कई श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन भी किया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र व दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां लगे मेले में भी श्रद्धालुओं द्वारा जमकर खरीदारी की गई। मंदिर कमेटी के लोगों के साथ व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी, एसएचओ सुदेश पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा छजलैट के ढाकी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं खासी भीड़ रही। यहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के जोड़े के दर्शन कर जलाभिषेक किया।
वहीं नगर के बम बटक रामलीला मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, मुख्य बाजार स्थित बड़ा शिव मंदिर, विश्वनाथ महादेव मंदिर, विशनपुरा स्थित शिवमंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, शिव मोनी मंदिर घोसीपुरा, संत रविदास मंदिर, श्री रामज्योति मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर माननगर में भी पूरी आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया गया। बेल पत्ती, दूध, शहद, दही, फूल, धूप, भांग, धतूरा आदि के साथ भक्तों ने महादेव पूजा कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसी के साथ श्रद्धालूओं के द्वारा उपवास भी रखे, जिन्हें शाम को पूजा के बाद खोला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें