फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में तेज रफ्तार कार ने पांच साल की मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ(मुरादाबाद)। घोसीपुरा स्थित घर के बाहर खड़ी पांच साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। बच्ची की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने कार को घेरकर चालक सहित उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से कार सवारों को हिरासत में ले लिया। बच्ची के पिता ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन




कांठ नगर के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी मजदूर विवेक कुमार सैनी की पांच साल की बेटी मिष्टी रविवार की शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी समय संकरे रास्ते पर आई तेज रफ्तार थार कार ने पहले को मासूम मिष्टी को टक्कर मारी और उसको रौंदते हुए आगे बढ़ गई। कार का पहिया मासूम के सिर से गुजर गया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने समझा कि अस्पताल जाने पर मासूम बच जाएगी लेकिन मुरादाबाद स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने देखने के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे से आक्रोशित भीड़ ने कार को घेरकर उसके चालक सहित सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कार सवारों को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया। कार सवारों को गांव के लोग पीटने की फिराक में थे। भीड़ में शामिल लोग चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता विवेक कुमार सैनी ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
00

भाजपा नेता की पौत्री थी मिष्टी
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की शिकार बच्ची भाजपा कांठ मंडल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद शीशपाल सैनी के अलावा वार्ड सभासद प्रियंका सैनी की पौत्री भी थी। मासूम की मौत से परिवार के अलावा गांव के लोग गमगीन हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



00

मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम

कांठ। रविवार की शाम थार कार के रौंदने से मरी मासूम बच्ची मिष्टी के परिवार वालों में हादसे के बाद कोहराम मच गया। उसके पिता विवेक कुमार सैनी, मां सलौनी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मिष्टी मोहल्ले में ही स्थित निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती थी। उसकी मां भी गर्भवती है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, सचिन चौहान बंटी, सभासद हरि सिंह, सभासद मनोज कुमार, आरएसएस के सूर्यप्रताप सिंह, काठौर सिंह आदि तमाम लोगों ने दुखी परिवार वालों को ढांढस बंधाया है। संवाद
00



थार पर लिखा है भीम आर्मी नगर अध्यक्ष



कांठ। नगर के मोहल्ला घोसीपुरा में जिस थार कार से हादसा हुआ है, उस पर नगर अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी लिखा हुआ है। पुलिस ने हादसा स्थल से कार को थाने लाने की कोशिश की तो लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पहले आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस हादसे के बाद से नगरवासियों ने कस्बे के संकरे रास्ते में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों, ट्रैक्टरों आदि की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें