मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बाजार जा रहे परिवार को कुछ लोगों ने रास्ते में घेर कर हमला कर दिया। इस दौरान महिला से छेड़खानी भी की गई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मझोला थाने में एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी, भाई और बच्चों के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में कुंदनपुर निवासी शुभम, प्रशांत, प्रिंस और पांच अन्य युवक मिल गए। आरोपियों ने बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया और परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो