ठाकुरद्वारा। दो लाख रुपये व कार की मांग पूरी न करने पर महिला को पीटने के आरोप में पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव फरीदनगर निवासी कविता ने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत की थी। इस पर सीओ ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया था।
पुलिस ने रविवार को आरोपी पति थाना कांठ के गांव मिश्री बेगमपुर निवासी रोहित कुमार, ससुर नन्हे सिंह, जेठ कमल, जेठानी सुषमा, सास मोगा देवी, कौशल, सोनू प्रियंका समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा गया है कि कविता की शादी 18 मार्च 2025 को रोहित कुमार से हुई थी। 31 मार्च 2026 को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसके मायके में धावा बोल दिया। उसे और उसकी बहन को भी पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद