फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गई गोली भेजा चीरते हुए निकली बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकल गई थी, जिससे सिर की तीन हड्डियां भी टूट गईं थीं। गुरुवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अरन्या सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी अशोक गुप्ता के बेटे कुशांक गुप्ता (30) की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह रामगंगा विहार स्थित अपनी सिद्धबली स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट की दुकान के बाहर कुत्ते को गोद में लेकर टहल रहे थे। जबकि उनका कर्मचारी शिवम दुकान बंद कर रहा था। देर रात कॉसमॉस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार तड़के पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि कुशांक को बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए हुए बाहर निकल गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस घटना को किसी प्रोफेशनल क्रिमिनल ने अंजाम दिया है। उसने एक गोली चलाने के बाद न तो तमंचा दोबारा लोड किया और न ही किसी अन्य हथियार का इस्तेमाल किया। एक गोली मारने के बाद वह अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में आशियाना कालोनी स्थित मोक्षधाम में कुशांक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें