फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कालेजों में दाखिले के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेस सोसायटी के अंतर्गत आने वाले तीन कॉलेजों में दाखिले के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित निर्देश गुरुवार को जारी किए गए हैं। इसके लिए गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई (इटावा) को चुना गया है। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ी शैक्षिक सत्र 2022-23 में इन कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सोनकपुर स्टेडियम में चयन प्रक्रिया पांच फरवरी से सात फरवरी तक चलेगी। पांच फरवरी को वालीबॉल और बैडमिंटन (बालक एवं बालिका वर्ग), क्रिकेट, फुटबॉल (केवल बालक वर्ग) और जूडो के लिए बालिका वर्ग में चयन किया जाएगा। जबकि सात फरवरी को एथलेटिक्स (केवल बालक वर्ग) हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती (बालक एवं बालिका वर्ग), कबड्डी और तैराकी (केवल बालिका वर्ग) का ट्रायल होगा।
खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा नौ से 12 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। यदि कोई खिलाड़ी सत्र 2020-21 में कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुका है और सत्र 2021-22 में कहीं प्रवेश नहीं लिया, ऐसे खिलाड़ियों के अभिभावकों को शपथ पत्र उपलब्ध कराना होगा। शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी सोनकपुर स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय से प्रोस्पैक्टस प्राप्त कर सकते हैं। इसका शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

किशोर खिलाड़ियों के टीकाकरण का नहीं ध्यान
मुरादाबाद। खेल समितियों की ओर से किशोर खिलाड़ियों के टीकाकरण का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत 15 से 17 वर्ष के मात्र 20 फीसदी खिलाड़ियों का ही टीकाकरण हो सका है। इन खिलाड़ियों ने भी अपने विद्यालय के माध्यम से ही टीकाकरण कराया है। वर्तमान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना है कि किशोर खिलाड़ियों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें