कांठ। रिश्तेदारी में तीन दिन पहले सीढ़ी से गिरकर गंभीर घायल हुए छह साल के बच्चे की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
छजलैट क्षेत्र के गांव फोड़ला पट्टी निवासी राजकुमार का कक्षा एक में पढ़ने वाला छह वर्षीय बेटा लविश गर्मियों की छुट्टी होने के बाद एक सप्ताह पहले क्षेत्र के ही गांव ढाकी में अपने मौसा रूप सिंह के घर आया था। मंगलवार को वह लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़ते समय अचानक नीचे गिर गया था। जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई थी। परिवार वालों ने समय गंवाए बिना तभी उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
हालत गंभीर होने पर बाद में उसे इलाज को दिल्ली ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में बालक की मृत्यु हो गई। जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। संवाद