फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुदा की बारगाह में दुआ के लिए उठे बेशुमार हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। निर्धारित स्थानों पर बकरों की कुर्बानियां दी गईं। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा कर कौम, मुल्क और अमन के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान खुदा की बारगाह में दुआ के लिए हजारों हाथ उठे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर की ईदगाह में सुबह 7:30 बजे शहर इमाम मोलाना मोहम्मद शोएब ने नमाजियों को बकरीद की नमाज अदा कराने के बाद दुआ कराई। तकरीर में कहा गया हमेशा जरूरमंदों की मदद और पांचों वक्त की नमाज अदा कर दुआ करनी चाहिए। इस अवसर पर जुल्फिकार अहमद, डॉ. मोहम्मद युसुफ, डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, जावेद अंसारी, मोहम्मद जैद, शाकिर सैफी, मोमिन अहमद, नईम अहमद व मोहम्मद रफी आदि मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम संत दास पंवार, सीओ शुभम पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह आदि भारी पुलिस फोर्स व पीएसी जवानों के साथ मौजूद रहे।
वहीं कस्बा उमरी कलां स्थित ईदगाह में मुफ्ती मोहम्मद शाहिद ने नमाज अदा कराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान अली, युवा नेता मोअज्जम अली उर्फ आजम, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद, मास्टर शमीम कुरैशी, सपा के जिला महासचिव फुरकान अली, सपा नेता अजमल हुसैन फारूकी, जावेद फारूकी, पूर्व ईओ नजम अहमद, अतीकुर्रहमान, दानिश शकील, मोहम्मद महबूब मलिक, मोहम्मद शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन

..फोटो सं. 01, 02, 03, 06




इन जगहों पर अदा की गई नमाज
कांठ। छजलैट क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा कर दुआएं मांगी गईं और निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी हुई। छजलैट स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान ग्राम प्रधान शमीम अहमद, डॉ. जहीर अहमद, हसीबुल, अनीस अहमद आदि नमाजी रहे। वहीं कांठ नगर की जामा मस्जिद, ईदगाह वाली मस्जिद, लाला मस्जिद, सुनहेरी मस्जिद, महीगिरान मस्जिद आदि में बकरीद की नमाज हुई। वहीं उमरी कलां की दो ईदगाहों, सलेमपुर, अकबरपुर चैदरी समेत अन्य ईदगाहों में नमाज अदा की गई। संवाद
..फोटो सं. 04




गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
कांठ। लोगों ने एक-दूसरे से गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कांठ के शहर इमाम मोलाना मोहम्मद शोएब, विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन आबिद हुसैन अंसारी, पूर्व प्रधान सिराजुद्दीन अंसारी, शमीम खान अल्वी, रिजवान शकील, खालिद हक्कानी, सुल्तान हक्कानी, हाजी साबित हक्कानी, उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद, मोहम्मद शहजाद, अजमल हुसैन फारूकी, युवा समाज सेवी सैय्यद मौअजम अली उर्फ आजम आदि ने लोगों हाथ मिलकर और गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

..फोटो सं. 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें