फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुली पुलिया में गिरकर घायल हुआ बाइक सवार युवक

Mon, 26 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में मुरादााद-हरिद्वार मार्ग के किनारे पेट्रोल पंप तिराहे पर खुली पुलिया में गिरकर बाइक सवार घायल हो गया। बार-बार कहने के बाद भी नगर पंचायत कर्मियों में खुली पुलिया को बंद नहीं किया है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कांठ नगर में कुमार पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे गहरा नाला है। पिछले दिनों इस नाले से होकर गुजर रही पानी की पाइप लाइन फट गई थी। जिसे दुरूस्त करने के लिए पुलिया के ऊपर रखे बड़े स्लैब को जेसीबी से हटवाया गया था। वहीं नाले की भी सफाई कराई गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद इस पुलिया को अभी तक बंद नहीं किया गया है। जिस कारण रात के अंधेरे में अब तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। पुलिया मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के किनारे होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शनिवार की रात भी अमरोहा निवासी एक बाइक सवार अंधेरे में इस पुलिया में मय बाइक गिरकर घायल हो गया था। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला था। रविवार को नगर में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस ने भी इस पुलिया को खतरनाक बताते हुए नगर पंचायत कर्मियों से इसे बंद करने के लिए कहा, लेकिन शाम तक भी किसी कर्मचारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। लोगों ने खुली पुलिया से बड़ा हादसा होने का अंदेशा व्यक्त करते हुए इसे बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें