फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक कैशियर के खिलाफ 26.39 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में अपने कैशियर के खिलाफ 26.39 लाख गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कैशियर ने रोडवेज से 22.39 लाख रुपये लिया लेकिन बैंक खाते में जमा नहीं किया। इसी प्रकार 3.99 लाख रुपये का घपला और सामने आया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अंकुर कुलहरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके कार्यालय मेें सनी भारती बैंक कैशियर हैं। कैशियर के खिलाफ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी ) मुरादाबाद डिपो के अधिकारी ने पांच मई को शिकायत की। बताया कि जमा धनराशि खाते में दिखाई नहीं दे रही है।

शाखा प्रबंधक ने विभागीय जांच कराई तो सामने आया कि मुरादाबाद डिपो की तरफ से 18 अप्रैल को 18,18,716 रुपये और 29 अप्रैल को 4,20,808 कैशियर को जमा करने के लिए दिए गए थे। रोडवेज कर्मचारी के पास कुल धनराशि 22,39,524 की रसीदें भी उपलब्ध हैं। दोनों ही दिन कैशियर के पद पर सनी भारती की ड्यूटी थी।
विज्ञापन

बैंक रिकॉर्ड में दोनों दिनों की जमा धनराशि का उल्लेख नहीं पाया गया। आरोपी बैंक कैशियर सनी भारती जाटव बस्ती निकट विकास मंजिल काजी सराय के रहने वाले हैं। अंत में कैशियर ने बैंक रिकॉर्ड में हेराफेरी कर पांच मई को रिकॉर्ड सिस्टम पर अपडेट कर दिया लेकिन बैंक रिकॉर्ड में पैसे नहीं थे। जांच के दौरान 3,99,918.12 रुपये बैंक की कुल धनराशि में कमी पाई गई। कैशियर ने यह धनराशि दूसरी बार गबन किया।
कैशियर ने मौखिक रूप से अपनी गलती स्वीकार भी की। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत पर कैशियर के खिलाफ गबन की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें