फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों पर विशेष सचिव के छापे

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। धान खरीद केंद्रों पर विशेष सचिव की टीम ने छापामारी की। राइस मिल को भी चेक किया गया। धान खरीद की सुस्ती पर अफसरों को कसा गया। वहीं समीक्षा में निर्देश दिए गए कि टारगेट के अनुसार खरीद की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पहली अक्तूबर से धान खरीद का सत्र चल रहा है। इकतीस जनवरी तक खरीद की जानी है। प्रदेश भर में करीब तीन हजार सेंटरों पर धान की खरीद की जा रही है। अभी तक एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। शासन ने माना है कि कहीं न कहीं मशीनरी खरीद में सुस्ती बरत रही है। लिहाजा सभी जनपदों में नोडल अफसर चेकिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी विशेष सचिव कर्णसिंह चौहान को सौंपी गई है। शुक्रवार को विशेष सचिव मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने कांठ में खाद्य विभाग के सेंटर पर छापा मारा। यहां उस वक्त तौल हो रही थी। किसानों से भी बातचीत की गई। इसके बाद पीसीएफ के रायपुर खुर्द में स्थित सेंटर को चेक किया गया। यहां भी किसानों से बातचीत हुई। किसानों का पेमेंट हो रहा है या नहीं इसके बारे में भी पूछा गया। अमरोहा में खाद्य विभाग और पीसीएफ के सेंटर चेक किए गए। गजरौला में मंडी में स्थित खाद्य विभाग के सेंटर को भी देखा गया। गजरौला में शिवम राइस मिल को भी चेक किया गया। दोपहर को सर्किट हाउस में धान खरीद की समीक्षा की गई। पीसीएफ में चावल की डिलीवरी समय से हो रही है या नहीं इसके बारे में भी पूछा गया। अधिकारियों से कहा गया कि खरीद में तेजी लाई जाए। किसानों को समय से पेमेंट दे दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिकायत आनी नहीं चाहिए। इस दौरान धान खरीद से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें