फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के लिए आज होगा मतदान

Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली- मुरादाबाद स्नातक सीट के लिए मंगलवार को चुनाव होगा। जनपद में सत्रह मतदान केंद्र और अड़तालिस बूथों पर वोट पड़ेंगे। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पोलिंग का वक्त है। हर मतदान केंद्र पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। मुरादाबाद और बरेली मंडल के नौ जनपदों में बंटी इस सीट पर यूं तो 228783 स्नातक मतदाता हैं लेकिन मुरादाबाद जनपद में वोटरों की संख्या 35 हजार 587 है।
विज्ञापन

नैपाल सिंह के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई बरेली- मुरादाबाद स्नातक सीट पर मंगलवार को उपचुनाव होगा। कुल चौदह प्रत्याशी मैदान में हैं। महीने भर से सभी उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ मतदाताओं के बीच जाकर अपने लिए माहौल बनाने में जुटे हैं मगर वोटर किसका साथ देंगे यह तो वोटिंग से ही पता चलेगा। सोमवार की शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं थीं। पंचायत भवन से पार्टियों की रवानगी हुई। सभी सत्रह मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती कर दी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन



जनपद में पोलिंग सेंटरों का ब्यौरा

तहसील मतदान केंद्र बूथ
ठाकुरद्वारा 3 7
मुरादाबाद 11 32
बिलारी 2 5
कांठ 1 4


जनपद के मतदान केंद्र
मंडी समिति कार्यालय मुरादाबाद
नगर निगम कार्यालय मुरादाबाद
प्राइमरी स्कूल मझोला मुरादाबाद
आरएन इंटर कालेज मुरादाबाद
केसीएम स्कूल मुरादाबाद
महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कालेज
फूलवती कन्या इंटर कालेज
तहसील कार्यालय ठाकुरद्वारा
विकास खंड कार्यालय ठाकुरद्वारा
विकास खंड कार्यालय डिलारी
क्षेत्र पंचायत कार्यालय भगतपुर टांडा
क्षेत्र पंचायत कार्यालय मूंढापांडे
विकास खंड कार्यालय डींगरपुर
तहसील कार्यालय बिलारी
तहसील कार्यालय कांठ
तहसील कार्यालय मुरादाबाद
क्षेत्र पंचायत कार्यालय मुरादाबाद



कुल मतदाता: 35 हजार 587
पुरुष वोटर- 24334
महिला वोटर-10923
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें