फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में दिखी राष्ट्रीयता की झलक

Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मुरादाबाद की ओर से शुक्रवार को चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। इस आकर्षक शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद, डा. राजेंद्र प्रसाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि की शानदार झांकियां भी शामिल थीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ जुटी। कौन बनेगा करोड़पति के नाम से निकाली गई झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत भैया जी मंदिर कानून गोयान से हुई। शोभायात्रा में सूफी अंबा प्रसाद, चित्रांश परिवार, चित्रगुप्त, लाल बहादुर शास्त्री, स्वामी विवेकानंद, डा. राजेंद्र प्रसाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि की शानदार और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। चित्रगुप्त की भूमिका उज्जवल भटनागर ने अदा की। लोगों का ध्यान खींचने के लिए कायस्थ महासभा की ओर से कौन बनेगा करोड़पति की खास झांकी भी निकाली गई, जिसमें राजेश सक्सेना अमिताभ बच्चन की भूमिका में थे। इस दौरान राधाकृष्ण की नृत्य रासलीला का शानदार प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। बैंडबाजे के साथ निकाली गई झांकियां पान दरीबा और कोतवाली के पास पहुंची तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल और नगाड़े भी बजते रहे। झांकियां मार्गों पर शबीलें भी लगाई गई थीं, जहां लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा राजकीय इंटर कालेज, मंडी चौक, अमरोहा गेट, गुरट्टी आदि इलाकों से होते हुए जैन मंदिर स्थित श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा की अगुवाई कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रकाश सक्सेना, प्रांतीय उपाध्यक्ष निरंकार स्वरूप सक्सेना, सचिव संतोष कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष गिरिराज भटनागर ने की। इस मौके पर राजीव भटनागर, गौरव भटनागर, दीपक सक्सेना, हरिओम सिन्हा, आरके आर्या, मृदुला सक्सेना, वीरेंद्र प्रसाद सक्सेना, संजय सक्सेना, वीके सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें