फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारकर कपड़ा व्यापारी से लूटी रकम

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर में लाजपतनगर के प्रथमा बैंक से रकम निकालकर घर लौट रहे एक कपड़ा व्यापारी को टक्कर मारकर दो साइकिल सवारों ने रकम लूट ली। जब तक व्यापारी को पता लगा, दोनों भाग निकले। बाद में लोगों ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लूट की पूरी रकम बरामद कर उसे जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कटघर में गोविंदनगर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी बाबूराम पुत्र रामप्रसाद दीपावली के मौके पर माल की खरीदारी के लिए प्रथमा बैंक लाजपतनगर शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। बैंक के पास ही एक बाइक सवार युवक ने आकर उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से दूसरा युवक आया और उसने बाबूराम की जेब से पूरी रकम निकाल ली। कुछ देर बाद बाबूराम ने जेब चेक की तो उन्हें घटना का पता लगा। बाबूराम के चिल्लाने पर लोग दौड़े और एक आरोपी शावेज पुत्र जकी अहमद निवासी राज दरवाजा रामपुर को पकड़ लिया। उसके पास से लूटे गए 500 रुपये मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सन्नू पुत्र शफी अहमद निवासी नानकार रामपुर के घर पर दबिश दी और बाकी रकम 29500 रुपये भी बरामद कर लिए। हालांकि सन्नू मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि शावेज को जेल भेज दिया गया है। सन्नू की तलाश की जा रही है। उसने लूट के बाद रकम अपनी मां को जाकर दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें