फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में घर छोड़कर चला गया था किसान

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
- तेरह तारीख को विवेकानंद पुल के पास से लापता हुआ था
विज्ञापन

- तीन दिन पहले फोन करके राजकोट में होने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के बंदेवाली मढ़ैया गांव से लापता किसान अरविंद कुमार विश्नोई सोमवार शाम मुरादाबाद लौट आया। सिविल लाइंस थाने में सीओ और इंस्पेक्टर ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। तब उसने बताया कि पत्नी से झगड़े के कारण वह डिप्रेशन में आ गया था। पत्नी उस पर शक करती थी। 13 अक्तूबर की शाम बाइक को विवेकानंद अस्पताल के पास रामगंगा पुल के किनारे छोड़कर वह गुजरात चला गया था।
अरविंद कुमार विश्नोई (35) पुत्र जयप्रकाश बीती 13 अक्तूबर को घर से आशियाना में दवा लेने आया था। शाम आठ बजे के बाद उसका फोन स्विच आफ हो गया था। इसके बाद से परिवार वाले तलाश में जुटे थे। 14 तारीख को उसकी बाइक और खाली पर्स रामगंगा पुल के पास मिला। तब से परिवार वाले आंदोलन कर रहे थे। तीन दिन पहले अचानक उसका फोन आया। पत्नी से मीनू से बात की और कहा कि वह गुजरात के राजकोट में है। तीन दिन में घर आ जाएगा। उसने बताया था कि रात ही वह गुजरात से चलेगा। रविवार को सीओ सिविल लाइंस ने पुलिस की एक टीम को दिल्ली अरविंद को लाने के लिए भेजा। सुबह तक जब वह नहीं आया तो परिजन लौट आए। लेकिन सोमवार सुबह अरविंद लौट आया।
विज्ञापन

शाम चार बजे उसने कांठ से फोन किया। तब परिजन पुलिस को लेकर पहुंचे और सीधे सिविल लाइंस थाने लाए। यहां अफसरों ने घंटों पूछताछ की और बाद में उसे जाने दिया।
विज्ञापन

--
सोमनाथ मंदिर देखने पहुंचा गुजरात
अरविंद ने बताया कि करवाचौथ पर उसका अपनी पत्नी से कुछ झगड़ा हो गया था। इसके बाद से वह तनाव में था। पेट की बीमारी की दवा लेने वह निकला, लेकिन वापस घर जाने का मन नहीं किया। तब उसने विवेकानंद में आइसक्रीम खाई और पुल के पास बाइक व खाली पर्स छोड़ दिया। विवेकानंद के पास ही टैंपो पकड़ा और स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। दिल्ली से गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। गुजरात में पहले अहमदाबाद और फिर राजकोट होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचा। वहां से द्वारिका गया और लौटकर राजकोट के श्रीराम आश्रम में रुका। शनिवार को वह राजकोट से अहमदाबाद आया और फिर ट्रेन से वापस दिल्ली आया। यहां से बरेली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुरादाबाद पहुंचा और एक पिकअप में बैठकर कांठ आ गया।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें