फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा ने कर दिया स्तब्ध

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। पंचायत भवन में सोमवार को आयोजित एचआर विल्सन शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी प्रतिभा देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रहे गए। इस दौरान विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वालों को इनाम से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

वाद-विवाद में प्रांजल मिश्रा प्रथम, आलिया अंसारी दूसरे और ऐश्वर्य अग्रवाल तीसरे पायदान पर रहे। कविता पाठ में प्रत्यक्षा चौहान अव्वल रहे। जबकि शिवम तिवारी को दूसरा और आकांक्षा राजपूत को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह देश की राजनीति में युवाओं का सक्रिय भूमिका विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रांजल मिश्रा ने प्रथम स्थान किया। शौर्य दूसरे और इशिता सक्सेना तीसरे पायदान पर रहीं। डिवलेमेशन में शिवम तिवारी अव्वल रहे। जबकि इशिता को दूसरा और अक्षिता उपाध्याय को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में विल्सोनिया के छात्रों ने बाजी मारी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर बीना अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को इनाम वितरित किए। विनोद अग्रवाल ने बच्चों को स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं विल्सोनिया ग्रुप की निदेशक शिरीन संतराम ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। सीमा खान, सुनीता जैन, रचना शर्मा, जैद अंजर, सानिया जमाल, श्वेता दत्ता आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें