मुरादाबाद। रेल पुरस्कार वितरण सोमवार को दिल्ली में हुआ। इस साल भी मुरादाबाद मंडल पुरस्कारों की दौड़ में अव्वल रहा। राजभाषा रेलमंत्री रजत पदक एडीआरएम को मिला तो सेफ्टी, सिक्योरिटी, बेस्ट कोचिंग डिपो और बेस्ट आर्ट की शील्ड भी हासिल की। संचालन में दो शील्ड मिलीं।
वर्ष 2014 के राजभाषा रेलमंत्री रजत पदक हितेंद्र मल्होत्रा एडीआएम मुरादाबाद को दिए जाने की घोषणा हुई थी। सोमवार को मंत्रालय में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार ने एडीआरएम को पुरस्कार दिया। रजत पदक के साथ ही उन्हें चार हजार रुपये नगद भी दिए गए। वहीं जीएम उत्तर रेलवे प्रदीप कुमार ने मुरादाबाद मंडल को सेफ्टी, सिक्योरिटी, संचालन, बेस्ट आर्ट की शील्ड प्रदान की। जबकि संचालन विभाग को रैक एंड टर्मिनल मैनेजमेंट शील्ड और बेस्ट कोचिंग की शील्ड मिली। शील्ड डीआरएम सुधीर अग्रवाल के साथ सीनियर डीओएम मनोज कुमार शर्मा ने प्राप्त की।