फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला

Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। लगुन चढ़ी, गाजेबाजे से बारात आई और सात फेरे लेकर मुस्लिम युवक ने सात जन्मों तक पत्नी का साथ निभाने की कसमें भी र्खाइं। इसके बाद वह चार महीने तक ससुराल में घर जमाई बनकर रहता रहा। मंगलवार को पति के मोबाइल पर फीड नंबरों पर फोन करने पर पत्नी को पता लगा कि उसका पति मुस्लिम है तो हंगामा हो गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। लव जेहाद का यह सनसनीखेज मामला संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साढ़े तीन साल पहले एटा में साकार विश्व हरि के सत्संग में जाते समय उसकी मुलाकात गजरौला में किराए पर रहने वाले युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम गुड्डू पुत्र हरदयाल निवासी दिल्ली बताया। इसके बाद दोनों में मुलाकातें होने लगीं। नजदीकियां बढ़ीं तो युवती ने युवक की मुलाकात अपने परिजनों से कराई। इसके बाद युवती के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हो गए। 11 मई 2014 को गाजेबाजे के साथ गुड्डू बारात लेकर आया। उसमें उसके साथी व रिश्तेदार भी थे। हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। लड़की के घरवालों ने दहेज भी दिया। इसके बाद युवक पत्नी को गजरौला ले गया। लेकिन बाद में युवती, जिद करके पति को अपने मायके ले आई। गुड्डू घर जमाई बनकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह हिंदू परंपरा के अनुसार सत्संग जाता और मंदिर में पूजा अर्चना करने लगा। दो दिन पहले युवती का पति से झगड़ा हुआ। तब युवती ने बाइक की चाबी ले ली। युवक ने झगड़े के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे पत्नी को संदेह हुआ। उसने पति का मोबाइल देखा और उसमें फीड नंबरों पर फोन किया तो गुड्डू की हकीकत उजागर हुई। पता लगा कि गुड्डू का असली नाम मुख्तियार उर्फ बब्बू निवासी मनौटा थाना असमोली है। तब युवती ने हंगामा कर दिया। थाने पहुंचकर तहरीर भी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह अत्री ने बताया कि युवती की तहरीर पर जातिधर्म छिपाकर धोखे से शादी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें