मुरादाबाद (ब्यूरो)। पत्नी घर छोड़कर चली गई तो एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल में लाए। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
चक्कर की मिलक ज्यारत के पास रहने वाले वसीम पुत्र महबूब अली ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी बंगला गांव निवासी युवती से हुई थी। अब ढाई साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि उसकी पत्नी करूला जाहिदनगर के एक युवक के बहकावे में है। बुधवार को वह बच्ची को छोड़कर घर से बिना बताए चली गई। गुरुवार सुबह लौटी तो अपने कपड़े साथ ले जाने लगी। आरोप है कि टोकने पर मारपीट करने लगी। इसके बाद गुस्से में आकर वसीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मोहल्ले वालों और रिश्तेदारों ने वसीम को अस्पताल पहुंचाया।