फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह श्रंगार में नाच उठा मन मयूर

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादाबाद। हर तरफ हरियाली। पेड़ की डालों पर पींगें भरती महिलाओं और बच्चों की टोलियां। सोलह श्रंगार से सजी महिलाएं में तीज की खुशी। डांस, मस्ती, धमाल और तरह तरह के लजीज पकवानों का जायका। हरियाली तीज पर सड़क से लेकर होटलों और स्कूल से लेकर रामलीला मैदान तक हरियाली तीज के उत्सव से सराबोर हो उठे। कालोनियों के पार्क हों अथवा छत हर जगह तीज उत्सव का आनंद वर्षा होती रही।

अरे बलमा, बदरा घिर घिर के आयो...
मुरादाबाद। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा रुहेलखंड प्रांत के तीज मेले से बुधवार की शाम सुहानी हो उठी। लाजपतनगर रामलीला ग्राउंड में लगे विशाल पांडाल में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चों सहित परिषद सदस्य मौजूद थे। सावन गीत- अरे बलमा, बदरा घिर घिर के आयो..., हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चते चते... आदि गीतों से सावन की यह सुहानी शाम देर रात तक गुलजार रही।
विज्ञापन

तीज मेले की शुरुआत देविका, हिताक्षी के स्वागत नृत्य से हुई तो गीत- छोटी सी आशा... पर पावनी, गौरी ने नृत्य प्रस्तुत किया। अवंतिका अग्रवाल ने कठपुतली शो को कोरियोग्राफ किया। कठपुतली नृत्य ऐश्ना गुप्ता, कनिष्का ने पेश किया जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। प्रीती अग्रवाल, पूनम बंसल, सुनीता अग्रवाल, रागिनी गुप्ता, ममता, ममता अरोरा, मेघा ने गीतों पर नृत्य किया। त्यौहारों का वर्णन नृत्य के जरिए करते हुए डांडिया, नगाड़ा, संगत, ढोल बाजे आदि में तीज की मस्ती छाई रही। प्रमुख रूप से परिषद अध्यक्ष राजीव अरोरा, सचिव शरद अग्रवाल, प्रधानाचार्य मंजू अग्रवाल, अनीता श्रीवास्तव, विमला अग्रवाल, नीरज सक्सेना, उषा शर्मा, मधु अग्रवाल, प्रभा गुप्ता, शालिनी सिंघल, वीना जैन, निशा रस्तौगी, वेदना बंसल संयोजिका प्रीती गुप्ता मौजूद रही।

सखियों के साथ छाई तीज की मस्ती
मुरादाबाद। माथुर वैश्य सभा की ओर से राममंदिर पार्क दीनदयाल नगर में आयोजित तीजोत्सव में सखियों के साथ तीज की मस्ती से महिलाएं सराबोर रही। सावन के गीतों पर नृत्य हुआ तो कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रही। जूनियर और सीनियर वर्ग में महिलाओं के गेम्स, सरप्राइज, हाउजी आदि का आनंद छाया रहा। प्रमुख रूप से डा. बबीता गुप्ता, उषा गुप्ता, सरिता गुप्ता, पूनम गुप्ता, समिति के पदाधिकारी विष्णुकांत गुप्ता, हरिओम गुप्ता, दानवीर गुप्ता, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लोकगीतों से गुुंजायमान रहा तीजोत्सव
मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन संगठन महिला प्रकोष्ठ की ओर से एवरग्रीन कंपाउंड में आयोजित तीजोत्सव की शाम लोकगीतों से गुंजायमान रही। सरप्राइज गेम्स, लोकनृत्य, वन मिनट गेम के साथ तीज रानी और तीज कुमारी का खिताब भी महिलाओं एवं बालिकाओं के सिर सजा। काफी समय से चल रही तैयारियों के बीच तीजोत्सव का महिलाओं और बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। संयोजिका रजनी अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, राधिका अग्रवाल के अलावा सीए अजीत कुमार अग्रवाल, सौरभ मित्तल, संजय अग्रवाल, आदेश सिंघल, रीता अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, अनुराधा, एकता अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रामनारायण गर्ग सहित बड़ी संख्या में अग्रसेन समाज के परिवार मौजूद रहे।

मोरनी बागां में बोले...
मुरादाबाद। होटल मानसरोवर पैराडाइज में लेडीज क्लब की तीज मीटिंग में एकल और युगल नृत्य की धूम रही। डा. अंजलि ने- मोरनी बागां में बोले... गीत पर मनमोहक नृत्य पेश किया। युगल नृत्य मोना एवं चैताली ने पेश किया तो शुशव सिंह एवं शशि ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर खूब रंग जमाया। रोली ने समां बांधी तो रश्मि रस्तौगी, विशाखा ने चिकनी चमेली... गीत पर डांस किया। फन गेम, हाउजी, चुटकुले भी छाए रहे। संचालन रश्मि रस्तौगी, विशाखा ने किया। रंग बिरंगे परिधानों में सोलह श्रंगार में सभी सदस्याएं थी। आरती गुलाटी, रेनू गुप्ता, मंजू अग्रवाल, ममता गर्ग, मंजू गुप्ता, शिखा गुप्ता आदि मौजूद रही।

हरे भरे माहौल में झूलों की मस्ती
आरएसडी एकेडमी के हरे भरे वातावरण में झूलों पर पींगें भरकर शिक्षिकाओं और छात्राओं ने हरियाली तीज पर सावन का आनंद उठाया। एक दूसरे को झूला झुलाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मेहंदी प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 तक की छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं का चयन डा. जी कुमार ने किया। आयोजन अंजू सुखेजा की देखरेख में हुआ।

झूलों के साथ पकौड़ी आइसक्रीम
तीजो मेला समिति के तत्वावधान में 65वें तीजोत्सव से बनबटागंज बगिया में सावन का यह पर्व मेले की मस्ती में डूबा रहा। झूले, हिंडोले के साथ चाट पकौड़ी और आइसक्रीम के स्वाद के बीच डांस, मेंहदी प्रतियोगिता, सरप्राइज, तीज क्वीन, लकी ड्रा आदि के आयोजन हुए। महिलाओं ने झूले पर पींगें भरी। मेले का उद्घाटन डा. शशि चतुर्वेदी और कमलेश गोयल ने किया। तीज क्वीन का ताज मानसी टंडन के सिर सजा। सरप्राइज में अर्चना, नीता, अनीता गोयल, डांस में नैंसी यादव, मणि, पूर्णिमा मंगल, मेहंदी में नेहा, करिश्मा, लकी ड्रा में अनुज, राजा, डेविड, लोकगीत में पुष्पा चतुर्वेदी विजेता बनी। अतुल जौहरी, अशोक अग्रवाल, दिनकर गोयल, पादरी पाल सारस्वत, राजीव शर्मा, अनुज भारद्वाज, राकेश जैसवाल, पुनीत सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अंशू रस्तोगी बनी तीज क्वीन
संस्था नवोदय की ओर से प्रेम चुनरिया में आयोजित तीजोत्सव में अंशू रस्तोगी को तीज क्वीन चुना गया। बेस्ट कैटवाक में शैली रस्तोगी, तीस वर्ष से कम उम्र में मानुसी रस्तोगी, तीस से पैंतालीस वर्ष उम्र में रीना किशोर, पैंतालीस वर्ष से ऊपर वर्ग के कैटवाक में नीता रस्तोगी विजेता रही। मेंहदी, सरप्राइज आदि मनोरंजक गेम्स हुए। डा. सुधा गर्ग और आरती अग्रवाल निर्णायक रही। प्रमुख रूप से रूबी रस्तोगी, नीलम रस्तोगी, मणि रस्तोगी, कमल प्रकाश, योगेश रस्तोगी, राकेश, पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ बच्चे भी उछले
मुरादाबाद। तीजोत्सव पर महिलाओं के साथ बच्चों ने भी खूब मौज मस्ती की। स्प्रिंगफील्ड्स कालेज में तीजोत्सव मनाया गया। मेंहदी प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा छह से बारह तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य नीरू सरन ने सभी का उत्साह बढ़ाया। सामाजिक संस्था बिटिया की ओर से बुद्धि विहार में आयोजित तीजोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता, तीज क्वीन का चुनाव हुआ। सुषमा को तीज क्वीन का ताज कुसुम गुप्ता ने पहनाया। डा. राकेश जैसवाल, सार्थक अग्रवाल, चंचल गुप्ता आदि मौजूद रही। मदर्स केयर किड्ज में तीजोत्सव मनाया गया। नित्या और बानी को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। प्रधानाचार्य नीलक कपिल ने तीजोत्सव की जानकारी दी। टीडीआई रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिव शक्ति मंदिर परिसर में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गीत संगीत से आयोजन को यादगार बनाया। अमित गुप्ता, मनु अग्रवाल, अरुण गोयल, पंकज तिवारी, स्वाति अग्रवाल, मीनू जौहरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें