फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप पर हमला, आगजनी व तोड़फोड़

Sat, 10 May 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धिविहार में डीपी यादव चौक के पास पांच दबंग युवकों ने एक मोबाइल शॉप पर हमला कर दिया। दुकानदार को पीटा और तोड़फोड़ करते हुए दुकान में आग लगा दी। दुकानदार को उस आग में धकेलने की कोशिश की। वारदात से अफरातफरी मच गई। पड़ोस के दुकानदार बचाने आए तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा। जब तक पुलिस पहुंची, हमलावर फरार हो गए। आरोपियों में से दो सपा नेता के करीबी बताए जा रहे हैं।
डीपी यादव चौराहे पर कंजरी सराय निवासी पंकज पुत्र नवीनकुमार की ओएनएस मोबाइल नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पांच युवक मोबाइल रीचार्ज कराने पहुंचे। पंकज ने बताया कि मोबाइल रीचार्ज होने के बाद वह बिना पैसे दिए जाने लगे। टोकने पर उन्होंने उन्होंने एक फटा हुआ नोट दे दिया। पंकज ने दूसरा नोट मांगा। तब उन्होंने हिसाब में लिख लेने की बात कही। आरोप है कि उधार से इंकार करने पर पांचों ने मारपीट शुरू कर दी। पंकज को काउंटर से खींचकर बेल्टों से पीटा। दुकान का सामान भी तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दुकान में आग लगा दी। पंकज को उस आग में धकेलने की कोशिश की। पड़ोसी दुकानदार उसे बचाने के लिए दौड़े। दबंगों ने उन्हें भी पीटा। मारपीट से पंकज, शरद अग्रवाल आदि को चोट आई। एसओ ने बताया कि दुकानदार की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें