फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मूर्ति पर प्रेमी युगल को पीटा, हंगामा

Mon, 31 Mar 2014 05:37 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। बिजनौर चांदपुर से 26 तारीख को लापता हुए प्रेमी युगल को रविवार शाम युवती के परिजनों ने हनुमान मूर्ति के पास पकड़ लिया। मौके पर ही उनकी जमकर धुनाई की और जबरन अपनी सफारी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और सफारी समेत प्रेमी युगल व युवती के परिजनों को थाने ले आई। बाद में बिजनौर पुलिस सभी को अपने साथ ले गई।
पुलिस के अनुसार चांदपुर निवासी ठेकेदार की बेटी बीती 26 तारीख को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने गांव में रहने वाले एक युवक आसिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिवार वाले और पुलिस तब से दोनों को ढूंढ रही थी। रविवार सुबह लड़की के परिजनों को पता लगा कि दोनों मुरादाबाद में हैं। तब लड़की के दादा गाड़ी में परिवार के कुछ लोगों को लेकर निकले। मझोला से पीछा करते हुए वह हनुमान मूर्ति पहुंचे। यहां आसिम और अपनी पौत्री को पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाया तो उन्होंने दोनों को बुरी तरह पीटा। जबरन उठा ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की आशंका पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल एसएसआई फोर्स के साथ पहुंचे और सभी को पकड़कर थाने लाए। माजरा समझ में आने पर उन्होंने चांदपुर पुलिस को फोन किया। रात चांदपुर पुलिस दोनों को बिजनौर ले गई।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें