फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश में भी सर्राफ के हजारों खर्च, नतीजा सिफर

Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। दुकान से जेवर लेकर फरार हुए नौकरों की तलाश में ही पुलिस ने सर्राफ के 70 हजार रुपये खर्च करा दिए। लेकिन न तो नौकर हाथ आए और न ही चोरी गया माल मिला। रकम फूंकने के बाद सर्राफ और उनका परिवार भी अब चुप हो गया। सर्राफ ने उदास मन से कहा कि नौकरों के परिजनों ने उनका माल दिलाने का आश्वासन दिया है।
बीती सात मार्च को सिद्धनाथ ज्वैलर्स के मालिक कटरानाज निवासी विष्णुश्याम राव शिंदे के दो नौकरों प्रमोद व विजय ने उनकी दुकान से लाखों के जेवर और नगदी गायब कर दी थी। सुबह जब सर्राफ को पता लगा, तब तक देर हो चुकी थी। नौकर माल लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने एक दिन बाद तफ्तीश शुरू की। कोतवाली के एक दरोगा, तीन सिपाहियों को लेकर सर्राफ खुद अपने खर्च पर महाराष्ट्र प्रमोद के घर गए। जाने के लिए प्लेन की टिकट बुक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सात दिन तक दरोगा व तीन सिपाही महाराष्ट्र में होटलों में रुके। सर्राफ से खर्चा लेकर वहां दबिश के नाम पर खाक छानते रहे। लेकिन आरोपी नहीं मिले। जेब पर बोझ पड़ा तो आठवें दिन सर्राफ, सभी को लेकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें