फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोदीपुर धाम में चैत्र अमावस्या महापर्व शुरू

Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्नोई समाज की ओर से लोदीपुर धाम में चैत्र अमावस्या महापर्व (मेला) शुरू हो चुका है। शनिवार को गौतम फिलिंग स्टेशन कांठ रोड से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली जिसमें विश्नोई समाज के लोग परिवार समेत शामिल हुए। विश्नोई धर्मशाला मुकाम समराथल धोरा राजस्थान से आए महंत चमन ऋषि बग्घी में सवार थे तो आगे पीछे विश्नोई समाज के लोग चल रहे थे। खुशी से भक्त झूम रहे थे, नाच रहे थे।
शाम में विश्नोई मंदिर लोधीपुर धाम में जागरण संत प्रवचन, सत्संग हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से विश्नोई समाज के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय सिंह विश्नोई रहे जिन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया। शोभायात्रा में सुखबीर सिंह विश्नोई, परवेंदर सिंह, विवेक विश्नोई, अजय विश्नोई, रामऔतार विश्नोई, प्रदीप कुमार विश्नोई, जंभ सेवा दल हरथला के सभी पदाधिकारी सहित स्वामी राजेंद्रानंद के शिष्य प्रणवानंद, नरेशानंद महंत लोधीपुर धाम, तरणानंद भूड़ मंदिर कांठ मौजूद थे।
विज्ञापन


मलेशिया से आए दो भक्त
चैत्र अमावस्या महापर्व में शामिल होने के लिए विश्नोई समाज के दो लोग मलेशिया से यहां आए हैं। लोदीपुर धाम में यह भक्त रुके हैं। शनिवार को मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठानों में उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


सुबह से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान
आज (रविवार) सुबह 7 बजे हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है। ज्योति और गुरुजी के चरण चिह्न का दर्शन पूजन सहित गुरुजी के कर कमलों द्वारा रोपित खेजड़ली वृक्ष में धागा बांधकर परिवार, समाज एवं देश की खुशहाली के लिए विश्नोई धर्मावलंबी मन्नत मांगेंगे। पर्यावरण पर भी चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय विश्नोई मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें