फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब डालने की धमकी पर मुकदमा

Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार में रहने वाली बीए की छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को पीड़ित युवती ने अपने मां-बाप के साथ एसएसपी आफिस पहुंचकर गुहार लगाई थी। मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

विल्सोनिया डिग्री कालेज की छात्रा ने एसएसपी को बताया था कि 17 दिसंबर को उसकी एक क्लासमेट निशि धीमान से नोकझोंक हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद निशि ने अपने दोस्त समीर आलम को बुला लिया। समीर, कुछ साथियों के साथ आया और मारपीट करने लगा। उसने रास्ते से उठवाने और चेहरे पर तेजाब फिंकवाने की धमकी भी दी। एनसीआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा लिखा। छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी अब भी धमका रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें