फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हमले पर फूटा कांग्र्रेसियों का गुस्सा

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। छत्तीस गढ़ में कांग्रेस की रैली पर नक्सलियों के हमले पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने रोष जताया है। उन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एपी सिंह ने हमले को दुस्साहसिक कदम बताया और हमलावरों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस कमेटी ने हमले में मारे गए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने केंद्र सरकार से हमले का जवाब सख्ती से देने की मांग की। उन्होंने वहां की प्रदेश सरकार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। पूर्व विधायक फूल कंवर सहित सुधीर पाठक, गय्यूर अंसारी, मोहतिशीम मुख्तार, मुकेश मिश्रा, मुमताज कुरैशी, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में नक्सली आतंकवाद को कुचलने और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। रवि अरोरा, राकेश कुमार, विनोद गुप्ता, जमाल नासिर, अजय गोपाल रस्तोगी, अनिल, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस सेवा दल ने हमले में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प रमेश अरोरा, महेश चंद्र शर्मा, मोहन लाल सैनी, डा. शराफत अली आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने नक्सली हमले की निंदाकर मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। अध्यक्ष आजम अंसारी सहित योगेश वाजपेयी, असद मौलाई, अजय सारस्वत सोनी, डा. मोहम्मद सादिक आदि मौजूद रहे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हमले की निंदा की और छत्तीसगढ़ की सरकार का पुतला फूंककर रोश जताया। जिलाध्यक्ष राजेश पाल, महबूब अली, नितिन कुमार, लकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर सपा अधिवक्ता सभा हमले की निंदा की। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की सरकार को भंग करने की मांग की। प्रत्यूष यादव, सुरेश चंद्र गुप्ता, खलील अहमद, विशाल शर्मा संजय यादव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें