फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते-गाते हुए लोहिड़ी का स्वागत

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। लोहिड़ी की पूर्व संध्या पर शहर में जमकर खरीददारी हुई। शाम के समय कई जगह कार्यक्रम हुए। कहीं हवन में आहुतियां देकर लोहिड़ी का स्वागत किया गया तो कहीं कैंप फायर के आयोजन में लोग जमकर नाचे-गाए।
विज्ञापन

मुलतान सेवा समिति के तत्वावधान में बाजार फैजगंज में लोहिड़ी की पूर्व संध्या उमंग, उल्लास एवं श्रद्घा के साथ मनाई गई। पंडित नवीन कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मौजूद लोगों से यज्ञ वेदी में आहुतियां डलवाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिलोकी नाथ अमर थे। इस मौके पर मनोज वाधवा, किशनलाल, हरीशचंद्र, अशोक अमर, राजन, दया शंकर शर्मा, जितेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे। लोहिड़ी के सामाजिक, सांस्कृतिक महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और प्रसाद का वितरण हुआ। लकड़ी फाजलपुर स्थित एक वेयरहाउस के समीप शनिवार की शाम कैंप फायर में आग जलाकर लोग एकत्र हुए और लोहिड़ी की पूर्व संध्या पर खूब झूमे-नाचे। इस मौके पर पारुल कपूर, उत्कर्ष, विवेक भटनागर, रश्मि, कमल कपूर, ओेमजी कपूर, शिल्पा, श्रेष कपूर, सोनल आदि मौजूद रही। उधर बाजारों में लोहिड़ी के लिए दुकानों पर खरीददरों की सुबह से भीड़ रही। मूंगफली, मक्के का लावा, चना, तिल, मूंगफली एवं चने के लड्डुओं आदि की खरीददारी लोगों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें