मुरादाबाद। लाइनपार के निवासियों ने पाक सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों की हत्या किये जाने पर रोष जताया। उन्होंने प्रकाश नगर चौराहे पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से पाकिस्तान से संबंध विच्छेद करने और उस पर हमला करने की मांग की। नेतृत्व छात्र नेता अनुराग शर्मा ने किया। गौरव शर्मा, मोहित सिक्का, मनीष, अरविंद सिंह, पंकज यादव, विशाल छाबड़ा, सचिन भारद्वाज, गोविंद, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे। उधर गांधी नगर विकास समिति ने सीमा पर भारतीय जवानों के साथ पाकिस्तान सैनिकों द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की निंदा की। बैठक में भारत सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सतीश अग्रवाल, नीरज मित्तल, तुषार अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, सुधीर कंसल, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।