फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मदद के नाम पर बड़ा धोखा

Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। कार की टक्कर से घायल हुए सर्राफ के साथ ‘लूटपाट’ की गई। उनका रिवाल्वर, सोने की अंगूठी और नोटों से भरा पर्स छीन लिया गया। अब लूटने वाले वह लोग थे जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया या फिर कोई और। यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन होश आने पर जब कारोबारी ने अपने घर वालों को बताया तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात केजीके कालेज की पूर्व प्राचार्य और हिंदी विभाग की अध्यक्ष नीरू कपूर के बेटे अभिषेक शर्मा के साथ रविवार की रात को हुई। लाजपतनगर निवासी अभिषेक के पिता आनंद वर्धन भी उत्तराखंड के कालेज में प्रोफेसर हैं। घटना के मूल में बताया जाता है कि मंडी चौक में सर्राफ की दुकान करने वाले अभिषेक अपने दोस्त की शादी में लिप्टन क्लब गए थे। रविवार की रात को करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह संभल फाटक से आगे सत्यम सिनेमा के पास पहुंचे तो वहां एक टवेरा कार ने टक्कर मार दी। अभिषेक डिवाइडर से टकराकर बेहोश हो गए। तीन युवकों ने उन्हें आटो से कटघर थाने ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। जहां से विवेकानंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार की दोपहर को जब उसे होश आया तो परिवार वालों को रिवाल्वर गायब होने, अंगूठी, मोबाइल पर पर्स न होने की बात बताई। अभिषेक की मां नीरू कपूर ने बताया कि रिवाल्वर और अंगूठी गायब है। इसकी रिपोर्ट कटघर थाने में दर्ज करा दी गई है। सीओ राकेश ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। एक दिन बाद परिजनों को रिवाल्वर और पर्स की याद आई। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें