फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम नगर में फेरीवाले की पीटकर हत्या

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। नशे में धुत होकर तीन युवकों ने कांशीराम नगर सी ब्लाक के आवास में एक फेरीवाले को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सभी ने साथ बैठकर शराब पी थी। घटना के बाद युवक बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। अगले दिन गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। युवक के परिवार में कोई नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शाहपुर तिगरी में किराए का कमरा लेकर रह रहे सोहनलाल पुत्र कुंवरपाल (34) की कांशीराम नगर के सी 141 निवासी वीरपाल से दोस्ती है। सोहनलाल मूंगफली की फेरी लगाता है। मंगलवार रात वीरपाल के दामाद कुलदीप निवासी हापुड़, अमित पुत्र लक्ष्मण और एक युवक गुड्डू वीरपाल के घर पहुंचे। वीरपाल ड्यूटी पर गया था। थोड़ी देर बाद सोहनलाल भी पहुंचा। चारों ने साथ बैठकर शराब पी। लेकिन किसी बात पर उनमें झगड़ा होने लगा। वीरपाल की पत्नी सुमन ने बताया कि सोहनलाल ने कुलदीप के सिर में डंडा मारा। इसके बाद तीनों ने मिलकर सोहनलाल को पीटा। सोहन बेहोश हो गया तो तीनों भाग गए। उसे अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं था। रात में उसकी मौत हो गई, लेकिन किसी को पता नहीं लगा।
विज्ञापन

सुबह वीरपाल आया, तब मौत का पता लगा। दोपहर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार युवक के परिवार में कोई नहीं है। झगड़े का कारण पता नहीं लगा। पुलिस ने घटना की तहरीर वीरपाल की पत्नी सुमन की ओर से लिखवाई। तीनों अब तक फरार हैं।
विज्ञापन

--
पेट में चोट से हुई मौत
सोहनलाल की मौत पेट में गंभीर चोट लगने से हुई। पोस्टमार्टम में अंदरूनी चोटें मिलीं। डाक्टरों की मानें तो लात घूंसों से सोहनलाल को पीटा गया। उसकी मौत रात तीन से सुबह पांच बजे के बीच मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें