फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐहतियात पूरी, फिर भी गई मंगला की जान

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। फाल्ट ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैन मंगला सैनी ने पूरी ऐहतियात बरती थी। एक फीडर पर काम करने के लिए तीन फीडरों का शटडाउन लिया गया था। इसके बाद भी हादसे के लिए लाइन में गुजर रहा डेथ करंट जिम्मेदार है। ये निष्कर्ष है बिजली महकमे की प्रारंभिक जांच का। बिजली महकमे की रिपोर्ट के अनुसार मालतीनगर ट्रांसफार्मर ने तेल फेंक दिया था। इसके बाद लाइन के तीनों जंफर जल गए थे। फीडर नंबर चार में फाल्ट था। इस लाइन के ऊपर से दो व सात नंबर के फीडरों की लाइन भी गुजर रही थी इसलिए इन दोनों का भी शट डाउन ले लिया गया था। मंगला ने एक जंफर को कस दिया था। दूसरे जंफर पर काम के दौरान ये हादसा हो गया। ईई दीपक अग्रवाल के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि लाइन में डेथ करंट था। इसी करंट की वजह से दोनों लाइनमैन चिपक गए और ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें