फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज में नामधारी का इतिहास खंगाल रही पुलिस

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पोंटी के मित्र और घटना के वक्त फार्म हाउस में मौजूद रहे सुखदेव सिंह नामधारी का इतिहास खंगाला जा रहा है। उत्तराखंड में उनके ऊपर पूर्व में दर्ज रहे आपराधिक मुकदमों को देखते हुए वेस्ट यूपी से उनके रिश्तों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से ऊधम सिंह नगर के बाजपुर कस्बे के रहने वाले सुखदेव सिंह को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। पोंटी से उनकी गहरी दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि पोंटी अपने कारोबार में सुखदेव की मदद लेते थे। कई कारोबार उनके साथ ही शुरू करने की योजना थी। घटना वाले दिन भी सुखदेव पोंटी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। गोलीबारी के वक्त वह फार्म हाउस में मौजूद थे। दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इधर, नामधारी के खिलाफ जांच तेज हुई तो बाजपुर के नजदीकी यूपी के जिलों से भी उनके बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। मुरादाबाद में उनके चड्ढा फैमिली से कैसे रिश्ते थे, इसकी भी पड़ताल हो रही है। साथ ही उनके कारोबार व रिश्तेदारों की तलाश चल रही है।
आईजी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में उन पर पूर्व में कुछ मुकदमे होने की बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस की मदद के लिए सभी जिलों को कह दिया गया है। सुखदेव सिंह के संबंध में सूचनाएं संकलित की जा रही हैं। अगर हमसे कुछ मांगा जाएगा तो तत्काल मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें