फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोद कर छोड़ दी दिल्ली रोड, बन सकती है जानलेवा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। दिल्ली रोड का चौड़ीकरण एक बार फिर मुसीबत बन गया है। चौधरी चरण सिंह से धर्मकांटा तक सड़क खोदकर डाल दी गई है लेकिन दस दिनों से बनाया नहीं गया। हाल यह है कि स्कूली बच्चों को गड्ढों में गिरते पड़ते निकलना पड़ रहा है। हाईवे संकरा हो जाने की वजह से खतरा भी बना हुआ है लेकिन इस ओर शायद अफसरों का ध्यान नहीं गया।
यूं तो दिल्ली रोड के चौड़ीकरण का काम पिछले एक सालों से सिसक रहा है लेकिन पिछले दिनों तेजी तब आई जब अमर उजाला ने मुद्दा शिद्दत से उठाया। कुछ दिनों पहले काम शुरू होने की सुगबुगाहट दिखी। चौधरी चरण सिंह से सांई अस्पताल तक और दूसरी साइड में धर्मकांटा से कुछ आगे तक सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। एक साइड में चौड़ीकरण तो चरण सिंह चौराहे पर कर दिया गया लेकिन दूसरी साइड दीपावली से पहले से ही छोड़ दिया गया। इसी सड़क पर स्प्रिंग फील्ड्स कालेज भी है जिसके सामने पूरी सड़क खुदी पड़ी है। गेट खुलते ही हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन सामने होते हैं और नन्हें बच्चे सड़क पर। अबतक किसी तरह वाहनों को रोककर बच्चों को निकाला जा रहा है लेकिन हादसा कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ काटने और पोल शिफ्टिंग के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। वन संरक्षक के छुट्टी पर होने के कारण उनके हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जैसे ही प्रस्ताव पास हो जाएगा काम को तेजी से पूरा कर दिया जाएगा। हालांकि मंगलवार को विद्युत विभाग ने कुछ पोल हटाए हैं। एक दो दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा।
एसपी सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें