फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चरणों में होगा कांठ रोड का चौड़ीकरण

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। कांठ रोड का चौड़ीकरण दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में पीलीकोठी से विवेकानंद तक सड़क बनेगी जबकि दूसरे चरण में छजलैट तक मार्ग को तैयार किया जाना है। प्राधिकरण और लोकनिर्माण विभाग स्टीमेट तैयार कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में प्रस्ताव को फाइनल रूप दिया गया।
विज्ञापन

कांठ रोड अभी तक बारह मीटर चौड़ी है। अब इसे पंद्रह मीटर किया जाना है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में इस प्रस्ताव को फाइनल किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विवेकानंद अस्पताल तक चौड़ीकरण का काम प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। जबकि छजलैट तक बारह मीटर के चौड़ीकरण का काम पीडब्लूडी कराएगी। इसके लिए दोनों विभागों को स्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है। लोकोशेड पुल चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर मंथन होगा। प्राधिकरण, नगर निगम और पीडब्लूडी के इंजीनियर स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करेंगे। रेलवे से भी इस पर वार्ता की जाएगी। प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा जाएगा। डीएम ने यहां पच्चीस लाख से ऊपर वाली सभी परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माणाधीन पुलों को समय से तैयार कराने को कहा गया। इस दौरान सीडीओ मासूम अली सरवर के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें