फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11,000 को नहीं मिल पाएगा कन्या विद्या धन

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। जिले के दस हजार से अधिक छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिले भर से 13,500 से अधिक छात्राआें ने आवेदन किया है। जबकि मुरादाबाद का लक्ष्य 1980 छात्राओं का निर्धारित किया गया है। ऐसे में अधिकांश आवेदकों को निराशा ही हाथ लगेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से कन्या विद्या धन योजना की घोषणा के साथ ही आवेदन की झड़ी लग गई थी। पूरे जिले से करीब 3,500 आवेदन आए थे। इसमें वे छात्राएं आवेदन कर सकती थीं। जिसने इस साल इंटर पास किया हो और आगे की शिक्षा के लिए महाविद्यालय में प्रवेश लिया हो। इसके साथ ही उसके परिवार की वार्षिक आय तीस हजार रुपये तक हो। योजना के तहत छात्रा को तीस हजार रुपये दिए जाने हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते इनके सत्यापन तेजी से चल रहा था। सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत कम संख्या में आवेदक अपात्र पाई गईं हैं। अब इन आवेदकों में से 1980 को ही इस योजना का लाभ दिया जाना है। जिसके चलते करीब दस हजार छात्राएं पात्र होने के बाद लाभ पाने से वंचित रह जाएंगी। पात्र होने के बाद भी इतनी बढ़ी संख्या में छात्राएं योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें