फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर होते - होते जवाब दे गए एटीएम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादाबाद। एटीएम के भरोसे शापिंग को निकले लोगों को सोमवार को जबरदस्त झटका लगा। शहर के करीब करीब सभी एटीएम दोपहर होते होेते खाली हो चुके थे। शहर में एकाध एटीएम से पैसे मिल भी रहे थे तो वहां लंबी कतारें थीं। लोगों को एटीएम से पैसा निकालने के लिए शहर में दूर दराज तक एटीएम तलाशने पड़े।
विज्ञापन

कांठ रोड पर ही तमाम शापिंग मॉल हैं। लिहाजा सबसे ज्यादा दबाव भी इसी रोड के एटीएम पर था। पीएसी तिराहे के दोनों एटीएम पूर्वाह्न ग्यारह बजे ही खाली हो चुके थे। इससे आगे अकबर किले के पास स्थित दोनों एटीएम ने भी बारह बजे दोपहर पैसा देना बंद कर दिया। इससे पहले इन दोनों एटीएम पर लंबी कतारें रहीं। एसबीआई मैन ब्रांच, रेलवे स्टेशन, डीआरएम दफ्तर पर लगे एटीएम से भी लोगों को दोपहर बाद पैसा नहीं मिला। दिल्ली रोड पर स्थित सभी छह एटीएम ने भी दोपहर साढ़े बारह बजते बजते पैसा देना बंद कर दिया। दोपहर एक बजे तक शहर के सभी एटीएम खाली हो चुके थे। ऐसे में उन लोगों को निराशा हाथ लगी जो जेब में एटीएम कार्ड डालकर शापिंग के लिए निकले थे। एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोग शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक घूमते रहे। दूर दराज स्थित एटीएम कुछ देर तक हालांकि पैसा देते रहे लेकिन जब लोगों को रुख इधर हुआ तो ये भी मिनटों में खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें