मुरादाबाद। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। मंडल की टीम ओवर आल चैंपियन बनी। वहीं मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने भी उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए उप विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं सीनियर वर्ग में मुरादाबाद की बालिकाएं चैंपियन रहीं।
चित्रगुप्त इंटर कालेज में चल रही माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। सुबह में सीनियर बालक वर्ग के मुकाबले कराए गए। जिसमें भी सहारनपुर मंडल के खिलाड़ी विजेता रहे। इतना ही नहीं सब जूनियर, जूनियर के बालक बालिका वर्ग में भी सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में विजेता के साथ मुरादाबाद मंडल उपविजेता रहा। लखनऊ मंडल की टीम ने जबरदस्त टक्कर दी। जिससे मुकाबले रोचक रहे। खिलाड़ियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पुरस्कार वितरण मुख्य विकास अधिकारी मासूम अली सरवर ने किया। कार्यक्रम में जूडो के चीफ सेलेक्टर, प्रवीन चौधरी, एनआईएस एवं जूडो से जुड़े विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में एसी सक्सेना, सतीश, अजय विक्रम पाठक, देवेंद्र सिंह, पूनम विश्नोई, विक्रांत कश्यप, किरन कोरी, अनिल चौहान और मनीष भट्ट आदि रहे। केके शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव कुमार पाठक, हिमांशु यादव, विशेष कुमार शर्मा, विशाल अग्रवाल डा. नवनीत गोस्वामी और रंजना मेहरोत्रा आदि का विशेष योगदान रहा।
मुरादाबाद के स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी
बालक वर्ग
सब जूनियर वर्ग
विनोद कुमार चित्रगुप्त
सीनियर वर्ग
हिमांशु सिंह चित्रगुप्त
सीनियर
संजीव कुमार चित्रगुप्त
सब जूनियर बालिका में
दीपिका सैनी, कौशल्या देवी इंटर कालेज
निधि सिसौदिया, स्वरूपी देवी इंटर कालेज
जूनियर वर्ग
आशी, कौशल्या देवी
काजल, प्रभा देवी
आलिया आसिफ, प्रभा देवी
सीनियर बालिका
अनुपमा कौशल्या देवी