मुरादाबाद। भोजपुर के इस्लामनगर गांव में दो पक्षों में विवाद होते बचा। नए स्थान पर नमाज को लेकर एक पक्ष ने दूसरे का विरोध शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को शांत किया। साथ ही नई परंपरा डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
गांव में देर शाम एक पक्ष के लोग धार्मिक स्थल से अलग दूसरे स्थान पर नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। पुलिस ने एक घंटे तक वार्ता के बाद मसला सुलझाया। एहतियातन गांव में काफी पुलिस बल बुला लिया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की गई। उन्हें नई परंपरा न डालने की हिदायत दी गई। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। दोनों पक्ष अमन चैन से रह रहे हैं।