मुरादाबाद। खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री नवाब इकबाल की भतीजी की शादी में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ रहे हैं। तकरीबन बीस मंत्रियों का भी शहर में जमावड़ा होगा। इतने बड़े वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में लग गया है।
राज्यमंत्री नवाब इकबाल की भतीजी की शादी शहर के पांच सितारा होटल हॉलीडे रीजेंसी में एक नवंबर को है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे रहें। उनके आगमन का कार्यक्रम भी प्रशासन को मिल गया है। एक नवंबर को महानगर में कई महकमों के मंत्री आ रहे हैं लिहाजा संबंधित विभागों के अफसर भी तैयारियों में है। योजनाओं के आंकड़े दुरुस्त किए जा रहे हैं। मंत्री सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं इसलिए विभागों में भी हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मुुख्यमंत्री और सपा मुखिया मुलायम सिंह का कार्यक्रम मिल गया है। पहली नवंबर को दस बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पर लैंड करेंगे।