फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्डों में दबाए जाएंगे पशुओं के अवशेष

Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। इस बार बकरीद के बाद पशुओं के औज जहां तहां पड़े नहीं दिखेंगे। बल्कि इन्हें गड्ढों में दबाया जाएगा। ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से दो चार न होना पड़े। नगर निगम ने टंचिंग ग्राउंड में इसके लिए 20 गुणा 20 वर्गमीटर आकार के गड्ढे खुदवाए हैं। ये गड्ढे दस फुट गहरे हैं। बकरीद पर कुर्बानी की रस्म अदा होने के बाद कूड़ाघरों और सड़काें से पशुआें के औज व अवशेष सीधे टंचिंग ग्राउंड ले जाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि रामपुर रोड पर स्थित टंचिंग ग्राउंड में बुधवार को दिनभर गड्डों की खुदाई का काम चला है। बकरीद पर जैसे ही कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी, उसके बाद कूड़ाघरों से अवशेष ले जाने का काम नगर निगम की खास टीमें करेंगी। बड़े पक्षी इन अवशेषों को ले जाकर दूसरे हिस्सों में न डालें इसके लिए इन्हें सीधे गड्डों में ले जाकर दबा दिया जाएगा। बकरीद के मौके पर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने ट्रिपल लेयर सिस्टम तैयार किया है। एक टीम पशुओं के औज ले जाएगी, दूसरे बाकी कूड़ा और तीसरी टीम सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए फाइनल राउंड लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें