मुरादाबाद। हवाई पट्टी के विस्तार को एक बार कवायद शुरू हो गई है। किसानों से जमीन की सौदेबाजी भी होने लगी। सोमवार को पहुंची प्रशासनिक टीम ने काश्तकारों के साथ मीटिंग की। इन लोगों का कहना था कि वह 35 लाख एकड़ से कम पर जमीन नहीं देंगे।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हवाई पट्टी पर पहुंचे थे। रामपुर जाते वक्त उन्होंने हवाई पट्टी का निरीक्षण भी किया था। उस वक्त जिलाधिकारी से कहा गया था कि इस हवाई पट्टी का विस्तार किया जाए। ताकि कामर्शियल इस्तेमाल हो सके। यहां यात्री विमान उतारे जा सकें। इस पर जिलाधिकारी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। उधर दो साल से फंसे हवाई पट्टी के विस्तार की फाइल भी फिर से खुल गई है। सोमवार को एसडीएम तहसील की टीम को लेकर मूंढापांडे पहुंचे। यहां किसानों से वार्ता की गई। किसानों ने कह दिया कि पैंतीस लाख रुपये प्रति एकड़ से एक भी पैसा कम नहीं लेंगे। इस दौरान सरदार गुरुमुख सिंह, धर्मवीर सिंह, राजकुमार, केपी सिंह और ओमवीर सिंह मौजूद रहे।