फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्शन के लिए सुरक्षा ‘चक्रव्यूह’ तैयार

Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौबीस जून को होने वाले मतदान के लिए मजबूत सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर भारी फोर्स मुस्तैद होगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार राउंड पर रहेंगे। ऑब्जर्वर भी पुलिस अफसरों के साथ हर प्वाइंट पर निगहबानी करेंगे। सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को लगाया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर में कुल 486 मतदान स्थलों पर इलेक्शन कराया जाना है। जिले भर में 178 केंद्रों पर वोटरों की लाइन लगेगी। शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए शहर को सेक्टर और जोन में बांटकर ड्यूटियां लगाई गई हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. हरिओम और एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि सभी 104 संवेदनशील केंद्रों पर ‘रूफ टॉप ड्यूटी’ लगाई गई हैं। बिलारी के एक स्टेशन पर जहां 17 बूथ आ रहे हैं वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। 63 बिंदुओं पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। उत्तराखंड की सीमाओं पर सात बैरियर लगा दिए गए। पांच बैरियर अंतर जनपदीय बने हैं। 42 बैरियर जिले की सीमा में बनाए गए हैं। क्यूआरटी टीमों को भी लगाया जा रहा है। दस स्थानों पर टीयर गैस लेकर फोर्स मुस्तैद होगी। हर सेक्टर पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी को लगाया गया है। माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




...फोर्स जो लगाई गई है...
छह अपर पुलिस अधीक्षक
बीस पुलिस उपाधीक्षक
पच्चीस इंसपेक्टर
साढ़े चार सौ दारोगा
240 हेड कांस्टेबिल
3800 सिपाही
1500 होमगार्ड
पीएसी की आठ कंपनी
आरएएफ की तीन कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें