फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइप पर पहुंच गया महानगर का ‘सियासी पारा’

Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार को निकाय चुनाव की सियासत का पारा टॉप पर पहुंच गया। शाम को छह बजे से पहले चुनावी भोंपू खुलकर गरजा। कोई मुहल्ला और कालोनी ही होगी जहां वोट मांगने निकले लोगों की भीड़ न दिख रही हो। कहीं प्रत्याशियों ने रोड शो निकालकर माहौल बनाया तो कहीं जुलूस निकाले गए।
भाई का टैंपो हाई है। जीतेगा भई जीतेगा...। हमारा मेयर कैसा हो। कौन करा सकता है विकास। शुक्रवार का सारा दिन शहर में यह पंक्तियां गूंजती रहीं। रिक्शा पर बंधा लाउडस्पीकर अपने प्रत्याशी के बारे में बताता रहा। वो विकास कराएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। सड़कें चकाचक होंगी। पेयजलापूर्ति सुधरेगी। स्ट्रीट लाइट दुरुस्त होगी। पानी की निकासी के मुकम्मल इंतजाम होंगे। यह दावे लेकर प्रत्याशी जनता के बीच भी पहुंचे। कालोनी और मुहल्लों में मीटिंग करके समर्थन मांगा गया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बीना अग्रवाल ने निकाला रोड शो: भाजपा प्रत्याशी ने रामगंगा विहार फेस वन और दो, आस्था कालोनी, केसरी कुंज, दीन दयाल नगर, नवीन नगर, अवंतिका कालोनी, नया गांव, देव विहार आदि क्षेत्रों में रोड शो किया। उन्होेंने इस दौरान जनसंपर्क कर क्षेत्र का विकास कराने का भरोसा देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान रितेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, गोपाल अंजान, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेंद्र विश्नोई, जयविंदर सिंह, राकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, लता चौधरी, मदालसा शर्मा, भावना बंसल, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गोपाल सिंह ने जामा मस्जिद पर मांगे वोट: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मेयर पद के प्रत्याशी गोपाल सिंह यादव ने जामा मस्जिद क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने जीतने के बाद शहर का चहुंमुखी विकास कराने का वादा कर लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने महानगर में जनसंपर्क करने के लिये बीस टीमें गठित कीं। टीमें जगह जगह जाकर लोगों को बताया कि गोपाल सिंह ही शहर का विकास करा सकते हैं। इस दौरान आशुतोष यादव, अमीनुद्दीन, सुल्तान ठेकेदार, लईक अंसारी, राहुल गुप्ता, मोहम्मद सुहेल, तसखीर हुसैन, शलभ कुमार आदि मौजूद रहे।
केसर अली कुद्दूसी घूमे कई इलाकों में: मेयर प्रत्याशी केसर अली कुद्दूसी ने शहर के कई इलाकों का दौरा करके वोट मांगे। उन्होंने मुहल्लों में सभाएं करके कहा कि वह शहर के विकास को रफ्तार देंगे। हर शहरी को उसकी मूलभूत सुविधाएं दिलाई जाएगी। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए वह हमेशा पहल करते रहेंगे। केसर अली द्वारा गठित की गईं प्रचार टीमों ने शहर में जामा मस्जिद इलाका, असालतपुरा, बरबालान, कानूनगोयान समेत शहर के कई इलाकों में जाकर वोट मांगे।
कांग्रेस प्रत्याशी डा. मोहम्मद सादिक का तूफानी दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी के नेताओं को साथ लेकर शहर के कई मुहल्लों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से विकास के बड़े बड़े वादे किए। कहा कि वह रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार देने वाले प्रोजेक्ट की पैरवी करेंगे। शहर का विकास होगा। महानगर में चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शुद्ध पानी के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार कराए जाएंगे। पानी की निकासी को मुकम्मल बंदोबस्त कराए जाने हैं। उनके साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
मारूफ ने दिलाया विकास का भरोसा
पीस पार्टी के प्रत्याशी हुमायूं कदीर ने किया दौरा: हुमायूं कदीर ने शहर के कई इलाकों में जाकर अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने किस तरह से शहर के विकास को गति दी थी इसके बारे में भी लोगों को बताया गया। सड़क, पानी, बिजली, पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर दावे किए गए।
मेयर पद के प्रत्याशी मोहम्मद मारूफ ने जामा मस्जिद चौराहे पर जुम्मे की नमाज के बाद लोगों से भेंट की। उन्हें जीतने पर विकास कराने का आश्वासन देकर वोट देने की अपील की। इन्होंने नवाब पुरा, प्रेम नगर, गांगन, मऊ, लोधी बिशमपुर, लाइन पार आदि क्षेत्रों में भी जनसंपर्क किया। उनके साथ हबीब, रईस मुतबल्ली, नागवंशी, अतर सिंह, अब्दुल्ला नजाकत, गुड्डु, वसीम, शाने आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डा. राजेश सिंह ने किया जनसंपर्क: मेयर प्रत्याशी डा. राजेश सिंह ने शहर के कई इलाकों का दौरा करके वोट मांगे। उनके साथ कई डाक्टर भी मौजूद रहे। उन्होंने शहर के विकास का भी दावा किया है। कहा है कि शहर को सेहतमंद बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। गरीबों के लिए शासन में पैरवी करके योजनाएं शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें