मुरादाबाद। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्य रूप इस साल सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सभी भुगतान तीस जून तक कराने पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक सभी विद्यालयों से उनका रिकार्ड मंगाने का आदेश कराने को कहा गया।
इस साल मुरादाबाद और भीमनगर में माध्यमिक विद्यालयों से 105 शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने संयुक्त निदेशक द्वादश मंडल रमेश शर्मा से शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। कालेजों में रिकार्ड में होने वाली लापरवाही को सुधारने के लिए कहा। वहीं जिन विद्यालयों में वर्षों से प्रबंध समिति के चुनाव नहीं हुए हैं वहां शीघ्र चुनाव कराने की बात भी उठाई। मुख्य बिंदु रिटायर हो रहे शिक्षकों के भुगतान का रहा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों इस समय जिन शिक्षकों का रिकार्ड आ रहा है उनका भुगतान तो कर रहे हैं। लेकिन जिले भर से रिकार्ड नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उन शिक्षकों को रिटायर होने के बाद कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कोशिश की जा रही है कि उन्हें समय से जीपीएफ और दूसरे देयों को भुगतान हो जाए। इस अवसर पर डीआईओएस एसपी द्विवेदी भी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रविदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।