फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को एक ही दिन में सौंपी दोहरी ड्यूटी

Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। स्थानीय निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने में अनियमितताएं बरती गई है। एक ही दिन में दो दो जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। शिक्षकों को 24 जून को दो अलग अलग विभागों से दो पदों पर कार्य करने के आदेश दिए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने उन्हें पीठासीन या निर्वाचन अधिकारी बनाया है। वहीं नगर निगम की ओर से उन्हें बीएलओ की तौर पर काम करने जिम्मेदारी सौंप दी है। शिक्षकों के चक्कर लगाने के बाद भी दोनों में से एक भी ड्यूटी नहीं कट रही है। उनके सामने दुविधा इस बात की है कि किस काम को करें और किसे छोड़ें।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। जिसे देखते हुए उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए थे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से माध्यमिक शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब नगर निगम की ओर से शिक्षकों को नया फरमान मिल गया है। निगम ने उन्हें 24 जून को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में लिखा है कि वे संबंधित वार्ड की मतदाता पर्ची कार्यालय से प्राप्त कर लें। चुनाव के दिन सुबह छह बजे से चुनाव खत्म होने तक मतदान स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश भी दिए हैं। इस प्रकार से बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाचार्यों को दो दो ड्यूटी के पत्र मिल चुके हैं। अब वे एक ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने बताया एक ही दिन में दो दो जिम्मेदारियां एक ही दिन में किस प्रकार से निभाई जाएंगी। ड्यूटी कटवाने के लिए नगर निगम और निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। वहीं जिला मंत्री सुनीत गिरी का कहना है कि अगर ड्यूटी नहीं कटती है और एक जिम्मेदारी निभाने पर भी उनके खिलाफ एफआईआर कर खतरा रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी द्विवेदी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी को सूचना दे दी गई है। जल्द ही एक ड्यूटी हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें