फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से पाकबड़ा थाने पहुंचा डॉन का काफिला

Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकबड़ा। डॉन बब्लू श्रीवास्तव ने सोमवार को पेशी से लौटते हुये पाकबड़ा थाने में बीस मिनट गुजारे। इस दौरान डॉन को वाहन से नहीं उतारा गया। सुरक्षा के लिए पाकबड़ा पुलिस ने तुरंत ही चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध किए।
विज्ञापन

डॉन बब्लू श्रीवास्तव की पेशी लगातार दिल्ली में पड़ रही है। सोमवार को करीब दो बजे डॉन का काफिला पाकबड़ा थाने में पहुंचा। डान एक बख्तरबंद गाड़ी के अंदर बंद था। उसके आगे पीछे सुरक्षा में दो गाड़ी चल रही थी। सीओ महेश चंद्र अत्री की अगुवाई में भारी पुलिस बल डॉन की सुरक्षा में तैनात था। पहले तो कोई सूचना दी नहीं गई। अचानक थाना परिसर में डॉन के काफिले के प्रवेश करते ही हड़कंप मच गया। थाने को भी किले में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा कारणों के चलते डॉन को वाहन से नहीं उतारा गया। डॉन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी फ्रेश हुआ। बीस मिनट रुकने के बाद काफिला बरेली सेंट्रल जेल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें