मुरादाबाद। पदोन्नति एवं जेष्ठता में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त किये जाने के विरोध में स्वर मुखर होते जा रहे हैं। विभिन्न संगठनों ने अंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
आरक्षण बचाओ मोर्चा के सदस्य संगठनों के साथ अनुसूचित जाति/ जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के सदस्य अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां सं जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने प्रदर्शन करते हुए पदोन्नति में आरक्षण और जेष्ठता बहाल करने की मांग की। इन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। इनमें आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता लागू करने के लिये संविधान में संशोधन, आरक्षण को राष्ट्रीय कानून बनाने, कोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण का नया आदेश देने तथा निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू कराने आदि मांग की हैं। इस मौके पर कृपाल सिंह, अतर सिंह, मोहन लाल, ओम प्रकाश रवि, राम किशोर, केदार नाथ, जेपी सिंह, महेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, नेकपाल सिंह, चेतन दास, मुकेश कुमार गौतम, राज कमल सिंह, लाल सिंह, भगवान सिंह, भारत सिंह, गेंदा सिंह, केएल गौतम आदि मौजूद रहे।