फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस की ‘अनदेखी’ से एआरएम पर ‘वज्रपात’

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। एमडी और आरएम के आदेश की अनदेखी करना पीतल नगरी डिपो के एआरएम एमआर भारती को महंगा पड़ गया। बुधवार को पूरे प्रदेश में गोल्ड लाइन बस सेवा शुरू होनी थी। हरेक डिपो पर अधिकारियों को मौजूद रहकर बसों को हरी झंडी दिखानी थी लेकिन पीतल नगरी डिपो में आरएम के पहुंचने के बाद भी एआरएम नहीं आए, आरएम की कॉल भी रिसीव नहीं की। जिसे अनुशासनहीनता मानते हुए आरएम ने एआरएम से पीतल नगरी डिपो का चार्ज छीनकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
आरएम मनोज कुमार पुंडीर के मुताबिक बुधवार को पूरे प्रदेश में एक साथ सुबह सात बजे से गोल्ड लाइन बस सेवा शुरू किए जाने का आदेश एमडी ने दिया था। आदेश में साफ था कि जिन भी डिपो से गोल्ड लाइन सेवा शुरू की जानी है उनके एआरएम और दूसरे अधिकारी सुबह सात बजे से पहले ही डिपो पर पहुंच जाएंगे। ठीक सात बजे इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आरएम के मुताबिक मुरादाबाद मंडल को पांच गोल्ड लाइन बसें मिली हैं। जिनमें से दो मुरादाबाद डिपो से, दो पीतल नगरी डिपो से और एक बिजनौर डिपो से संचालित की गई है। बकौल आरएम जब गोल्ड लाइन सेवा को हरी झंडी दिखाने के लिए बुधवार को सुबह सात बजे वह पीतल नगरी डिपो बस स्टैंड पर पहुंचे तो यहां एआरएम एमआर भारती मौजूद नहीं थे। दोनों गोल्ड लाइन बसें भी बस स्टैंड की बजाए वर्कशाप में खड़ी थीं। एआरएम को फोन किया गया लेकिन उन्हाेंने कॉल रिसीव नहीं की। इससे पहले मंगलवार रात को भी उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की। इंतजार करने के बाद आरएम ने एआरएम की गैरमौजूदगी में ही बसों को वर्कशाप से मंगाकर स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आरएम के मुताबिक अनुशासनहीनता के चलते एआरएम एमआर भारती से चार्ज छीनकर उन्हें आरएम आफिस से अटैच किया गया है।
विज्ञापन




आगरा वृंदावन को जाएंगी बसें
मुरादाबाद। आरएम मनोज कुमार पुंडीर के मुताबिक पीतल नगरी डिपो से चलने वाली दोनों गोल्ड लाइन बसें सुबह सात बजे आगरा और वृंदावन को रवाना होंगी। शाम को चार बजे वहां से मुरादाबाद को वापस चलेंगी। इसके अलावा मुरादाबाद डिपो से संचालित होने वाली दोनों गोल्ड लाइन बसों में से एक बिजनौर होते हुए सहारनपुर को जबकि दूसरी धामपुर, नजीबाबाद होते हुए देहरादून को जाएगी। बिजनौर डिपो से संचालित होने वाली बस मुरादाबाद होते हुए बरेली को जाएगी। आरएम ने बताया कि गोल्ड लाइन बसें तहसील मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों और विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय पर ही रुकेंगी।
विज्ञापन





क्या खास है गोल्ड लाइन बसों में
मुरादाबाद। आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि गोल्ड लाइन बसों की बनावट खास प्रकार की है, सुविधाजनक सीटें बनाई गई हैं। इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर यूनिफार्म में रहेंगे। बिना यूनिफार्म के पकड़े जाने पर चालक- परिचालक का सौ रुपये प्रतिदिन वेतन से कटेगा। ये बसें हरेक छोटे मोटे स्टेशन पर नहीं रुककर चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें